तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कि है। मतगणना 10 चरणों में पूरी होगी। 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी जबकि 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के लिए सुरक्षा सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उप-चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर एल. दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है, जबकि गोपीनाथ की पत्नी सुनीता बीआरएस उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव हैं। उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का भी समर्थन प्राप्त है।
तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उप-चुनाव के लिए मतगणना जारी
You may also like
Kashmir Snowfall: कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, गुलमर्ग से द्रास तक बिछी सफेद चादर.
Verka Milk Price Hike: वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से 8 रुपये तक महंगा हुआ दूध.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 494 पहुंचा, घने कोहरे और जहरीली हवा से लोगों की बढ़ी परेशानी.
छठ घाट की खुदाई के दौरान जमीन से निकली भगवान कृष्ण की मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.