Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उपचुनाव को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में संविधान सम्मेलन करेगी कांग्रेस

आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने सह प्रभारी और सांसदों व विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में एक बार फिर सपा कांग्रेस गठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता शीर्ष नेताओं के इशारे के इंतजार में हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से इंडिया गठबंधन की सोच को बूथ लेवल कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जायेगा। बैठक में सभी 10 विधानसभाओं के अंतर्गत होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन की तिथियां भी घोषित की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,  राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी धीरज गुर्जर, सत्य नारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी एवं तौकीर आलम भी मौजूद रहे।