Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में था, लेकिन जिला प्रशासन ने वहां कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी. जिला कल्याण पदाधिकारी से मोहम्मद सादाब अख्तर ने अनुमति मांगी थी, लेकिन राहुल गांधी को इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद कार्यक्रम स्थल का लोकेशन चेंज किया गया है. राहुल गांधी अब टाउन हॉल में छात्रों के साथ संवाद करेंगे.

दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मोगलपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा. इसकी अनुमति नहीं दी जाती है. इसकी सूचना नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया सह आयोजक नेशनल सेक्रेटी मोहम्मद सादाब अख्तर को दे दी गई.

राहुल गांधी के कार्यक्रम के रद्द होने पर कांग्रेस नेता एतराज जता रहे थे. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे. यह कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. दलित छात्र अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखना चाहते थे और राहुल गांधी भी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनना चाहते थे. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से दलित छात्रों के बीच रोष व्याप्त था.

राहुल गांधी दिल्ली से सीधा पटना आएंगे जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर फुले फिल्म सिनेमा हॉल में देखेंगे. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है उसके बाद दरभंगा के टाउन हॉल में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. अब जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है, लेकिन आयोजन स्थल को बदला गया है. अंबेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में अब राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा.