कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी से तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। यह गांधी की एंटनी से शिष्टाचार भेंट थी। एंटनी ने 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति छोड़ दी थी और अपने गृह राज्य केरल चले गए थे।
कांग्रेस के अनुभवी नेता 1970 से केरल विधानसभा के सदस्य रहे और तीन बार (1977, 1995 और 2001 में) राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। रायबरेली से लोकसभा सदस्य गांधी बृहस्पतिवार को केरल पहुंचे थे। वह कोट्टयम जिले के पुथुप्पल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। यह सभा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी।
उन्होंने कोल्लम के पारावुर में सी वी पद्मराजन के परिवार से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। करुणाकरण और ए के एंटनी नीत सरकार में पद्मराजन मंत्री रहे और उन्होंने कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उनका बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोल्लम के पारावुर में श्री सी वी पद्मराजन जी के परिवार से मुलाकात की और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। केरल और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।’’ उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ए.के. एंटनी से मुलाकात की
You may also like
श्रीनगर लाल चौक में 'जय श्री राम' बोलने पर पाबंदी? संत स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कड़वा सच.
भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा.
व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल.
भारत शांति की दिशा में उठाए गए हर कदम का स्वागत करता है, इजरायल-लेबनान युद्धविराम पर बोला MEA.