Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल

देश लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है. हर पार्टी इस चुनाव में लोगों का भरोसा जीतने के लिए जी जान से लगी है. हर तरीका अपनाया जा रहा है ताकी जनता को अपने पाले में किया जा सके. बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. लेकिन इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर से एक बार ईवीएम का मुद्दा छेड़ दिया है.

देश की सबसे पुरानी पार्टियों में शुमार कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने फिर से एक बार ईवीएम का राग आलापना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज विश्व में 5 देश ऐसे है जहां EVM से वोट डाला जाता है. विदेशों में सॉफ्टवेयर पब्लिक डोमेन में है. हमारे यहां 2003 से ही ऐसा नहीं है. जब बोला गया तो चुनाव आयोग ने कहा इसे पब्लिक डोमेन में नहीं रख सकते क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है