Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

MUDA घोटाले में कांग्रेस आलाकमान का बड़ा हाथ- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कर्नाटक भाजपा के नेता लगातार MUDA और वाल्मीकि घोटाले में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे MUDA मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होने दे रहे हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर MUDA घोटाले में शामिल हैं. कांग्रेस आलाकमान का भ्रष्टाचार में बड़ा हाथ है. मैं मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने और मामले को CBI को सौंपने का आग्रह करता हूं.