प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश ने इस विपक्षी पार्टी को उसकी हरकतों के कारण पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मोदी ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अब ऑल इंडिया कांग्रेस नहीं बची! कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है। ये कांग्रेस पार्टी अब केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई दशकों तक कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया लेकिन गरीब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए निर्भर रहे। मोदी ने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और सहयोगी दल हैं, घोटाले तो होंगे ही। उन्होंने कहा किकांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को पीछे धकेलने और कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को संविधान, अदालतों और लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है और वे (कांग्रेस नेता) सिर्फ दिखावे के लिए संविधान की किताब अपनी जेब में रखते हैं।नासिक की रैली में मोदी ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा से पहले जनवरी में श्री कालाराम मंदिर की अपनी यात्रा को भी याद किया। मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी के चंगुल से मुक्त हुए हैं।
कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन चुकी है, केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है: PM मोदी
You may also like
मनीला दौरे पर जाएंगे PM मोदी, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल.
UP: CM योगी ने की जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत, 30 नवंबर तक लोग खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी.
सीएम योगी छठ महापर्व में हुए शामिल, भोजपुरी में की छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना.
Rajasthan Panchayat elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव की हलचल तेज, सरपंच पद के लिए 704 उम्मीदवार मैदान में.