Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की वायनाड पीड़ितों के लिए कर्ज माफी की मांग

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफ करने का मांग की। साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों को अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए उचित पुनर्वास नहीं मिलने पर अफसोस जताया। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान वायनाड का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई, 17 परिवार बर्बाद हो गए और 1,600 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गईं।