Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत, 7 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर अपना परचम लहराया है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के खाते में दो सीटें आई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले, जिसके पीछे बीजेपी और जेडीएस विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की खबर है।

इस चुनाव में जेडीएस उम्मीदवार गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा है। यह चुनाव 30 जून को खाली हो रही सीटों को भरने के लिए कराया गया था। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधान परिषद की सात सीटों में से पांच पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी बीजेपी ने दो सीट जीतीं। कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों ने विधान सौध में हुए चुनाव में मतदान किया। सात सीटों के चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे।

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस के थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पी. वी. मोहन, बी. के. हरिप्रसाद (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), शिवन्ना बी एस, और विनय कार्तिक प्रकाश तथा बीजेपी के लिंगराज पाटिल और रघु आर और जेडीएस के गोविंदराजू शामिल हैं।
कांग्रेस के पांचों उम्मीदवारों और बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि जेडीएस के गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा।

यह चुनाव कराने की इसलिए जरूरत पड़ी क्योंकि विधान परिषद के सात सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है। इनमें कांग्रेस के नसीर अहमद, टिप्पन्नाप्पा और बी. के. हरिप्रसाद, बीजेपी के एन. नागराजू (एमटीबी), प्रताप एस. नायक के. और सुनील वल्लयापुर के अलावा जेडीएस के गोविंदराजू शामिल हैं।