Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही, पुणे रैली में अनुच्छेद 370 पर बोले पीएम मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पुणे में एक रैली में मंगलवार को कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करके कांग्रेस ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके चट्टे-बट्टे साथ फिर से जम्मू कश्मीर में 370 लागू करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पास कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की ऐसी दीवार खड़ी कर दी गई थी कि भारत का संविधान वहां घुस नहीं सकता था लेकिन उन्होंने 370 को जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश कभी भी अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग से सहमत नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक का हवाला देते हुए कहा कि अब कांग्रेस ने वादे पूरे करने के बजाय जनता से वसूली अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक में जनता को खुले आम लूट रही है और यही पैसा महाराष्ट्र में भेजकर चुनाव लड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र को बचाना है तो कांग्रेस नाम की इस आफत को दूर ही रखना है।

पीएम मोदी ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में गए हैं और वे भरोसे से कह सकते हैं कि बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव जीतेगा और राज्य के तेजी से विकास के लिए काम करेगा।