कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बरनाला आ रहे हैं। वे बरनाला की अनाज मंडी में एक महारैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे होगी। राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे अनाज मंडी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम मंच पर मौजूद रहेगी। बरनाला में इस महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.