Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खत्म होना कांग्रेस को पसंद नहीं आया, झारखंड रैली में बोले पीएम मोदी

झारखंड के बोकारो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को मोदी ने खत्म किया, लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों को ये पंसद नहीं आया। 

रैली में पीएम मोदी ने कहा, "देश आजाद हुआ, देश को संविधान मिला। हम संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं, लेकिन आपको पता नहीं होगा कि देश में आजादी के सात सात दशक तक जम्मू कश्मीर में बाबा साहब आंबेडकर का संविधान लागू नहीं होता था।"

पीएम मोदी ने कहा, "उनके (कांग्रेस) शासन के दौरान हमने कई सैनिकों को खो दिया, इसकी बड़ी वजह जम्मू कश्मीर में 370 की दीवार थी। लेकिन मोदी ने 370 की दीवार को हमेशा के लिए जमीन में दफन कर दिया।"

प्रधानमंत्री शाम को रांची में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर खत्म होगा।