Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

फराह खान ने होली को बताया 'छपरियों' का त्योहार, शिकायत दर्ज

होली को कथित तौर पर ‘छपरियों’ का त्योहार कहने के लिए फिल्म निर्माता फराह खान के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास जयराम पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा शुक्रवार को दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।

शिकायतकर्ता ने फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को टेलीविजन शो में फराह खान द्वारा की गई "छपरी" टिप्पणी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।