Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

कोल्ड्रिफ कफ सिरप विवाद, कंपनी श्रीसन फार्मा का मालिक गिरफ्तार

Cough Syrup: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में दवा कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक को कंपनी द्वारा उत्पादित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

कंपनी श्रीसन फार्मा पर आरोप है कि उन्होंने सिरप के उत्पादन में जहरीला रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल किया, जो फार्मास्यूटिकल्स में प्रतिबंधित है।

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार को 26-पेज की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी ने कई नियमों का उल्लंघन किया। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि उत्पादन प्रक्रिया में 350 से ज्यादा खामियां पाई गईं।

कंपनी के मालिक रंगनातन को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर उन्हें कम से कम 10 साल की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।