पंजाब के बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई कराने का मामला सामने आया है. इसके लिए विधिवत कंपटीशन और जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम देने की भी व्यवस्था थी. यह कंपटीशन चल ही रहा था कि, पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आयोजकों में तीन से लोगों को अरेस्ट किया है. वहीं एक मुर्गे को भी हिरासत में लेते हुए उसे केस प्रापर्टी बनाया है. फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद इस मुर्गे को एक मुर्गा पालक के पास रखा गया है. मुर्गा पालक को हिदायत दी गई है कि मुर्गे को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इससे मुर्गा पालक की सिरदर्दी बढ़ गई है.
पुलिस हिरासत में मुर्गा, तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी
You may also like
यूपी की पर्यटन नीति में बड़ा बदलाव, अब 6 कमरों वाले होटल को भी मिलेगा लाभ.
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, आगरा के बाह में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम.
योगी कैबिनेट का फैसला, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा 15 लाख रुपये तक मुआवजा.
कानपुर में ‘युवा संवाद’ में गूंजे सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े सवाल.