Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, गांवों घुसा पानी-मलबा, दहशत में लोग

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में सोमवार शाम बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। लोलाब में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शाम के समय बादल फटने से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव में घुस आया। कई घरों में पानी भर गया तथा खेती योग्य भूमि जलमग्न हो गई। जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। तहसीलदार तुलैल जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से प्रभावित गांव में फसलों और रिहायशी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।