Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज भारत देश की जो वैश्विक साख बढ़ी है उसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है. विश्व में शांति की स्थापना हो या प्रौद्योगिकी का इतना आगे बढ़ना. ये सब पीएम की दूर दृष्टि से संभव हो रहा है. इसे प्रत्यक्ष देख रहे हैं और ये किसी सौभाग्य से कम नहीं है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से मोदी को खास लगाव है, उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यकम में प्रदेश में हुए कई प्रयोगों का उल्लेख कर प्रदेश का पूरे देश में सम्मान बढ़ाया है. भारत के नागरिक के रूप में हम नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने शान से खड़े हैं. पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा पीएम तपस्वी और एक पथ प्रदर्शक हैं, जिनके नेतृत्व में भारत उजाले की ओर बढ़ रहा है. भारत को अब ऐसे जन सेवक का साथ मिला है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि और नागरिक अनमोल पूंजी है.