मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल 9 मार्च से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेगा। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोग द्वारा 10 मार्च को एक बैठक निर्धारित की गई है। अधिकारी ने संकेत दिया कि यदि स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इस महीने के अंत में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के एक दल के 9 मार्च को कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जमीनी हालात के आकलन के आधार पर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इसी महीने की जा सकती है।’’ इस बीच, आयोग ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ अपनी बैठक का समय बदल दिया है। अधिकारी ने बताया कि यह बैठक, जो पहले सोमवार शाम 6 बजे होनी थी, अब 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे होगी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, आयकर विभाग, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और केंद्रीय सशस्त्र बलों जैसी एजेंसियों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में जारी गतिविधियों को देखते हुए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बैठक को टाल दिया गया।’’ सोमवार को आयोग ने जिलाधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक भी की और उन्हें 9 मार्च को निर्वाचन आयुक्तों के संभावित दौरे के बारे में सूचित किया।
चुनाव तैयारियों पर चर्चा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा
You may also like
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शेयर की संगीत नाइट्स की खूबसूरत तस्वीरें.
हरियाणा का हितकारी बजट पेश: 2.23 लाख करोड़ की सौगात, हर वर्ग पर फोकस.
गर्मी के चलते वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एहतियातन चेतावनी जारी.
चुनाव तैयारियों पर चर्चा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा.