Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए।  बीजापुर के पुलिस प्रमुख जितेंद्र कुमार के अनुसार, सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जब एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली, तो जिले के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के जंगल में शाम के समय मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया, “अब तक मुठभेड़ स्थल से चार माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और रुक-रुक कर गोलाबारी अब भी जारी है।”

वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें इंसास और एसएलआर राइफलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये अभियान अब भी जारी है। ताजा मुठभेड़ों के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 225 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 208 नक्सली बस्तर डिवीजन में मारे गए हैं, जिसमें बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।