Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहुंचेंगे दिल्ली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे कल 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य ने हमेशा राजमार्ग परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में पूरा समर्थन दिया है, लेकिन कुछ परियोजनाएं अभी भी विभिन्न अवरोधों के कारण धीमी गति से चल रही हैं। इस बैठक के माध्यम से इन अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर रहे हैं ताकि कार्यों का समय पर और कुशलता से निष्पादन हो सके। बैठक में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि इनसे कई परियोजनाओं में रुकावटें आ रही हैं। नितिन गडकरी को उम्मीद है कि इस समीक्षा से सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो जाएगा और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।