Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लांच, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं में निवेश पर जोर

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इस बदलाव का मकसद अधिक निवेश को बढ़ावा देना, औद्योगिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और अधिक रोजगार सृजन के अवसर पैदा करना है। पहली बार पर्यटन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को औद्योगिक विकास नीति में शामिल किया गया है। राज्य के बड़े शहरों में 5 स्टार होटल और मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों को प्रोत्साहन देने की योजना तैयार की गई है।

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की पहल का ही नतीजा है कि राज्य में पर्यटन और हेल्थ सेक्टर में 4500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 से लागू हो चुकी है, जो 31 मार्च 2030 तक प्रभावशील रहेगी। विष्णु देव साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में निवेश का बेहतर माहौल बन रहा है। राज्य में अब टूरिज्म और हेल्थ सेक्टर में भी संभावनाओं के द्वार खुलने वाले हैं।