Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

डूबते सूरज को अर्घ्य देकर आजमगढ़ में मनाया गया छठ महापर्व

आजमगढ़ में छठ महापर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया है। घाटों पर भारी संख्या में छठ की व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। जनपद में कुल 925 घाटों पर छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह से चक्रमण करता रहा। स्वास्थ्य व्यवस्था भी हर घाटों पर देखने को मिली। छठ पर्व को लेकर जनपद वासियों ने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद देखने को मिली है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त दिखी।