Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

J-K: चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, पीएम मोदी 19 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर बना एक हजार 315 मीटर लंबा रेल पुल भारत की नायाब इंजीनियरिंग प्रतिभा की मिसाल है। स्टील और कंक्रीट से बना पुल 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन का अहम हिस्सा है। ये रेल लाइन कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। 

अधिकारियों ने बताया कि हिमालय के इस हिस्से में पुल बनाने में कई मुश्किलें सामने आईं। असाधारण इंजीनियरिंग, सावधानी से बनी योजना और अत्याधुनिक नवाचार की बदौलत उन्हें दूर किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे पुल पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। हर स्टेशन पर लाइव निगरानी कक्ष है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही ये नायाब पुल भी चालू हो जाएगा।