Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मीरापुर में चंद्रशेखर के करीबी तो फूलपुर में चला अखिलेश वाला दांव

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. उपचुनाव से अमूमन दूरी बनाए रखने वाली बसपा प्रमुख मायावती ने इस बार किस्मत आजमाने का फैसला किया है और अपने पत्ते खोल दिए हैं. यूपी उपचुनाव की 10 में से 6 सीटों पर मायावती ने टिकट को हरी झंडी दे दी है. बसपा प्रमुख ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर पुराने चेहरे पर दांव खेला है तो मीरापुर सीट पर चंद्रशेखर आजाद के करीबी को उम्मीदवार बनाया है. इतना ही नहीं फूलपुर सीट पर मायावती ने 2024 में चले अखिलेश यादव वाला फॉर्मूला चला है और कटेहरी सीट पर कांग्रेस से आए नेता को उतारा है.