Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को बड़ी सौगात, 2,245 करोड़ रुपये की रेल परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को नई रेल लाइन का तोहफा दिया। मोदी कैबिनेट ने 2,245 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।

इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हम अमरावती के लिए रेलवे लाइन को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी जी को धन्यवाद देते हैं। वर्तमान में विजयवाड़ा और गुंटूर शामिल हैं और अब अमरावती भी शामिल की जाएगी। ये अमरावती से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता सहित सभी प्रमुख महानगरों तक कनेक्टिविटी देगी।"

उन्होंने कहा, "2,245 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 किलोमीटर लंबी लाइन का निर्माण चार सालों में किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णा नदी पर 3.2 किलोमीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा, जो भारतीय रेलवे के सबसे लंबे पुलों में से एक होगा।" उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के जरिए अमरावती से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता सहित सभी महानगरों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन दो परियोजनाओं में बिहार में 256 किलोमीटर लंबे नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड का दोहरीकरण और आंध्र प्रदेश में अमरावती के माध्यम से एर्रुपलेम और नंबुरु के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई लाइन का निर्माण करना शामिल है।