Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

मुंबई उपनगरीय डिविजन में मध्य रेलवे की पहल, वरिष्ठ यात्रियों की सुविधा के लिए खास बंदोबस्त

Maharashtra: मध्य रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में बुजुर्गों के लिए खास कोच के साथ पहला इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट या ईएमयू रेक शुरू किया है। ये कदम बुजुर्गों का सफर आरामदायक बनाने के लिए उठाया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर माटुंगा वर्कशॉप की टीम ने लगेज कंपार्टमेंट को बदल कर खास कोच बनाया है।

वरिष्ठ यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने इसे बेहद जरूरी बताया। कोच में वरिष्ठों के लिए 15 सीट हैं। इसके अलावा बैठने की सीट अलग-अलग करना, दरवाजों पर ग्रैब पोल, आपातकालीन सीढ़ियां और आकर्षक इंटीरियर जैसी सुविधाएं हैं।