Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बैंंक के लॉकर में रखा था कैश… चट कर गए दीमक

बैंक के लॉकर में सामान चाहे वो नोट हो, या फिर कुछ और सुरक्षित रहने के लिए रखा जाता है, लेकिन जब लॉकर के अंदर रखे नोट को दीमक चट कर जाएं तो वाकई में ये हैरान करने वाला है. बिहार के सासाराम में एक शख्स ने अपनी मेहनत की कमाई से जुटाई गई सेविंग्स को बैंक के लॉकर में रखा था, लेकिन उसकी सेविंग को लॉकर में रहते ही दीमक चट कर गई. सासाराम के यूके बैंक के दो उपभोक्ताओं का ये आरोप है, जिनमें से एक की सेविंग और दूसरे का डॉक्यूमेंट को लॉकर से दीमक खा गए.

लॉकर में रखे सामान के प्रति बरती गई इस तरह की लापरवाही को लेकर ब्रांच मैनेजर से शिकायत की गई, जिसके बाद अब इस मामले में जांच की जा रही है. उपभोक्ताओं ने शिकायत में कहा है कि लॉकर के पास की व्यवस्था काफी खराब है. यहां पर रखे सामानों की समय-समय पर देख-रेख नहीं की जाती है.