Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अगवा कर मारपीट के आरोप में सांसद अवधेश के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

जमीन विवाद में युवक को अगवा करके मारपीट के मामले में पुलिस ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र और उपचुनाव में सपा से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार अजीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के अंकवारा निवासी शीतला प्रसाद की जमीन बेचने के एवज में उन्होंने एक लाख रुपये शीतला प्रसाद को दिए थे। यह जमीन उन्होंने सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद और राजू यादव को बैनामा करवा दिया। एक लाख रुपये का चेक अजीत प्रसाद ने उन्हें दिया था।