Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

रेलवे में नई भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने फिर छेड़ा डिजिटल आंदोलन

भारतीय रेल अपने विशाल नेटवर्क और 15 लाख से अधिक कर्मचारियों के चलते विश्व में 8वां सबसे बड़ा नियोक्ता है। ऐसे में सेवानिवृत्ति या अन्य कारणों से हर साल हजारों पद खाली होते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा राज्य सभा में 4 अगस्त 2023 को दिए गए भाषण के मुताबिक भारतीय रेल के सभी जोन को मिलाकर में 2.5 लाख पद खाली हैं। इनमें से 2.48 लाख ग्रुप सी के पद हैं, जबकि 2070 ग्रुप बी व ग्रुप सी के हैं।

हालांकि, इन पदों को भरे जाने को लेकर एकसाथ चयन प्रक्रिया शुरू किए जाने के विपरीत रेल मंत्री ने कहा था कि भर्ती एक सतत प्रक्रिया और विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आवश्यकता के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाएगा।

दूसरी तरफ, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा वर्ष 2019 के में निकाली गई जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (NTPC), ग्रुप डी, आदि की कुल 1.5 लाख से अधिक पदों की भर्तियों के आयोजन के बाद से अभी तक किसी बड़ी भर्ती का विज्ञापन अभी तक जारी नहीं किया है। इसी को लेकर रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले देश भर के उम्मीदवारों ने एक बार फिर से डिजिटल आंदोलन छेड़ा है।