Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें सिंचाई के लिए मेगा लिफ्ट परियोजना को मंजूरी दी गई है। साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थानों के रिटायर टीचर्स के पेंशन के बारे में अहम प्रस्ताव पास हुआ है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव, कैबिनेट सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।