Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM रेखा गुप्ता ने BSF कैंप में पानी आपूर्ति परियोजना का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ कैंप में पानी की पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत की और जवानों के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया। 1982 में बने बीएसएफ की 25वीं बटालियन के इस कैंप में अब तक पाइपलाइन से पानी की सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री गुप्ता ने 11 अगस्त को ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जब इस कैंप का दौरा किया था, तब उन्होंने पाइपलाइन से पानी की व्यवस्था कराने का वादा किया था। उन्होंनेे बताया कि ये नई पाइपलाइन द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी होगी, जिससे न सिर्फ कैंप बल्कि आसपास के गांवों में भी पानी की आपूर्ति बेहतर होगी।