आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से संकेत मिलता है कि पूर्वी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 200 सीटें जीत सकता है। विशाखापत्तनम में दो दिवसीय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 30वें साझेदारी सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी अन्य नेता को लोगों का पूर्ण विश्वास प्राप्त नहीं है।
नायडू ने कहा, "मैं आपको बिहार चुनाव के बारे में बता रहा हूं। पिछली बार एनडीए ने जीत हासिल की थी। हमने जीत दर्ज की है और इस समय अभी तक एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वे जीतने जा रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के खत्म होने तक वे लगभग 200 सीटें जीत जाएंगे। यह दर्शाता है कि जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है।" नायडू ने आगे कहा कि भारत व्यापार करने के लिए सबसे अच्छा स्थान होगा जबकि आंध्र प्रदेश यहां निवेश का प्रवेशद्वार है। केंद्र में राजग सरकार द्वारा लाए गए सुधारों को सूचीबद्ध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदी प्रधानमंत्री मोदी की है।
CM एन. चंद्रबाबू नायडू: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 200 सीटें मिलेंगी
You may also like
शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 84000 के पार, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जबरदस्त उछाल.
इटावा में तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत.
उत्तराखंड में बाहर से आने वाले निजी वाहनों पर लगेगा Green Cess Tax, 15 फरवरी से लागू.
हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ मेले का आगाज.