Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

CM केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव को जमानत देने से इनकार कर दिया है. न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता की पीठ ने कहा कि, जमानत देने से गवाह और सबूत प्रभावित हो सकते हैं. कोर्ट ने बिभव कुमार और दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद आज कोर्ट ने राहत न देना का निर्णय लिया. अभी बिभव न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.