Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी में सहकारिता मेले में पहुंचे CM धामी, महिला समूहों को दिए चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में पहुंचे। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीएम धामी ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और महिला समूहों को चेक वितरित किए।

हल्द्वानी में बदलते जनसांख्यिकीय स्वरूप (डेमोग्राफी) पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की संस्कृति, जनसांख्यिकी और मूल अस्तित्व को अब और प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में सत्यापन अभियान चल रहा है।
पिछले 10 वर्षों में जारी प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है और गलत तरीके से पात्रता प्राप्त या प्रदान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम यात्रा पर अब तक 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है और सरकार आगे भी यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पिछले साल की तरह शीतकालीन यात्रा आयोजित की जाएगी। स्टेकहोल्डरों और निगमों के साथ बैठक कर गेस्ट हाउसों के किराए में कटौती की गई है, ताकि यात्रियों को और सुविधा मिल सके।

सीएम धामी ने कहा कि जहां मैदानों में सर्दियों में धूप मुश्किल से देखने को मिलती है, वहीं पहाड़ों में इस मौसम में खिलखिलाती धूप का आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने पर्यटकों से उत्तराखंड की वादियों में विंटर टूरिज्म का आनंद लेने की अपील की और कहा कि राज्य सभी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।