उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून जू (मालसी) में आयोजित 'वन्य जीव सप्ताह' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। वन्य जीव संरक्षण के लिए उत्तराखंड सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार का उद्देश्य जैव विविधता को संरक्षित रखना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण में सहयोग की अपील की। इसी के साथ सीएम धामी ने देहरादून जू में चल रहे सुधार कार्यों और पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
देहरादून जू में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी
You may also like
शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का.
सोशल मीडिया पर लहराया हथियार, फैलाया डर-खौफ, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा.
पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नए बिल्डिंग उद्घाटन के दौरान CM नीतीश कुमार का किया विरोध.
तेलंगाना विधानसभा ने गिग वर्कर्स के अधिकारों और सुरक्षा के लिए नया बिल 2026 किया पारित.