Breaking News

साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |   NSA अजीत डोभाल चीन के बीजिंग पहुंचे, विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में होंगे शामिल     |   फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |  

सीएम योगी आज प्रयागराज दौरे पर, तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 2:50 बजे प्रयागराज के परेड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे यमुना किनारे बने प्रेरणा पार्क जाएंगे।

प्रेरणा पार्क में मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही प्रेरणा पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। बाद में यमुना बैंक रोड स्थित वोट क्लब में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेंगे, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में नए विकास कार्यों और परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:50 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रयागराज के विकास कार्यों की समीक्षा और प्रदेश की प्रमुख विभूतियों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।