Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली दौरे पर CM योगी, NDA और नीति आयोग की बैठकों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में गठबंधन के प्रमुख नेता विभिन्न राजनीतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात दिल्ली में ही रुकेंगे। इसके बाद 11 जून को होने वाली नीति आयोग की शासकीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री विकास योजनाओं, अर्थव्यवस्था और राज्यों से जुड़े अहम विषयों पर मंथन करेंगे।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी की भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी मुलाकात होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचेंगे और विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के भी दिल्ली आने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में होने वाली NDA की बैठकों को उत्तर प्रदेश और बीजेपी संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।