Breaking News

संजीव अरोड़ा केस में ED का एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड     |   चंडीगढ़-मोहाली में कैब संकट! 16 जून तक ओला-उबर ड्राइवरों का आंदोलन     |   खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक     |   PoJK में सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर बवाल, 27 के मारे जाने का दावा     |   मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन को झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की याचिका     |  

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर CM योगी दी बधाई, बोले- राष्ट्रसेवा को समर्पित रहे 12 वर्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को ऐतिहासिक बताया।CM योगी ने कहा कि आज के दिन, 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने इसे जनविश्वास और सेवा की यात्रा को निरंतरता देने वाला क्षण बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में शासन की दिशा सेवा, सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने वाली रही है। योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने “अंत्योदय” यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की भावना को साकार किया है। उन्होंने इसे राष्ट्रसेवा और जन-कल्याण को समर्पित कार्यकाल बताया।

CM योगी ने कहा कि मोदी सरकार का यह कालखंड देश की जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रेरक अध्याय रहा है। उनके अनुसार, सरकार ने विकास, आधारभूत ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लक्ष्य देश को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।