Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली में बनेगी अपनी SDERF, आपदा के समय तेजी से होगा राहत-बचाव

दिल्ली में अब आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अपनी स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स (SDERF) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसका मकसद राजधानी में आपदा के दौरान प्रशिक्षित और तेज रेस्पॉन्स देने वाली टीम तैयार करना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर SDERF के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली सचिवालय में वरिष्ठ NDRF अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित SDERF टीम के लिए जरूरी सुझाव और जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SDERF के गठन से दिल्ली की आपदा से निपटने की तैयारी और राहत-बचाव क्षमता मजबूत होगी। सरकार का लक्ष्य ऐसी प्रशिक्षित और सक्षम टीम तैयार करना है, जो किसी भी आपदा के समय तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर सके। SDERF बनाने का फैसला दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हुए सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सामने आया है। यहां पेइंग गेस्ट (PG) के तौर पर इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में राहत और बचाव अभियान के दौरान NDRF की तत्परता और समन्वय की सराहना की। उन्होंने दिल्ली के लोगों की ओर से NDRF की पूरी टीम का आभार जताया।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत राजधानी के कई इलाकों में जल्द ही ध्वस्तीकरण अभियान चलाए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने MCD के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा PG और हॉस्टल में भी जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को दिल्लीभर में PG और हॉस्टल का विस्तृत निरीक्षण करने और जहां भी अनधिकृत निर्माण मिले, वहां कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।