Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

CM धामी आज महाराष्ट्र दौरे पर, मुंबई में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मुंबई में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और उत्तराखंड से जुड़े प्रवासी समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर करीब 2 बजे मुंबई स्थित होटल द ओबेरॉय पहुंचेंगे। यहां विभिन्न मुलाकातों और आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह शाम को नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर पहुंचेंगे।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री उत्तराखंड प्रवासी समाज के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राज्य में हो रहे विकास कार्यों और निवेश एवं रोजगार से जुड़े अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही प्रवासी उत्तराखंडवासियों से सुझाव भी लेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों के साथ सरकार का संवाद मजबूत करना और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात करीब 8:15 बजे दोबारा होटल द ओबेरॉय लौटेंगे। उनके इस दौरे को उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।