Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

केदारनाथ धाम के रावल से मिले CM धामी, यात्रा तैयारियों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग से मुलाकात की। इस दौरान रावल ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और राज्य की सुख-समृद्धि तथा कल्याण के लिए भगवान केदारनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि आगामी यात्रा सीजन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

बैठक में केदारनाथ धाम के प्रबंधन, यात्रा संचालन और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति और जनकल्याण के लिए रावल से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राज्य में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाएं चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अपराधियों और गैंगस्टर्स पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, देहरादून में छात्रों की सुरक्षा के लिए हॉस्टलों की जांच, पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग और जांच अभियान को भी तेज किया गया है। सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।