Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CG By Election: छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। इस साल की शुरुआत में रायपुर लोकसभा सीट के लिए चुने जाने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे खत्म होगा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा में 2,71,169 मतदाता हैं, जिनमें 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर हैं।

बीजेपी ने रायपुर के पूर्व सांसद और मेयर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को टिकट दिया है।