Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

CBSE ने री-इवैल्युएशन की तारीख बढ़ाई, छात्रों को मिली राहत

दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 7 जून तक री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। तारीख बढ़ने के बाद छात्रों को अपने परीक्षा परिणामों की दोबारा जांच के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिल गया है। CBSE ने छात्रों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।