Breaking News

दिल्ली में SIR 30 जून से, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट- मुख्य चुनाव अधिकारी     |   विवादों में आई बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, दान के पैसे VIP पर किए खर्च, RTI में खुलासा     |   कर्नाटक: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव महादेवप्पा     |   गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने कच्छ में पकड़ी 100KG कोकीन     |   बंगाल STF ने TMC विधायक दिलीप मंडल को पुरी से किया गिरफ्तार     |  

बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली बड़ी सफलता, कैडिला फ्लाईओवर पर बना 70 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद जिले में कालूपुर फ्लाईओवर के ऊपर वायाडक्ट लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) साबरमती-मुंबई मेन लाइन (वेस्टर्न रेलवे) के ऊपर स्थित है। यह वायाडक्ट मौजूदा रेलवे लाइन के समानांतर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर 45 मीटर लंबे ब्रिज का लॉन्चिंग कार्य Span-by-Span (SBS) तकनीक के जरिए पूरा किया गया।

ब्रिज की प्रमुख विशेषताओं में 45 मीटर लंबा स्पैन, जमीन से रेल स्तर तक 19.5 मीटर ऊंचाई, 19 सेगमेंट और लगभग 1200 मीट्रिक टन वजन शामिल है। कालूपुर फ्लाईओवर अहमदाबाद के सबसे व्यस्त दो-लेन फ्लाईओवरों में से एक है, जो शाहिबाग, असरवा और कालूपुर के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस मार्ग का प्रतिदिन हजारों लोग उपयोग करते हैं।

परियोजना के तहत स्पैन लॉन्चिंग का कार्य विशेष नाइट ब्लॉक शेड्यूल के तहत किया गया। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य क्षेत्र के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पूरी तरह बंद रखे गए, जबकि दिन के समय फ्लाईओवर के नीचे सामान्य यातायात बहाल रखा गया। अहमदाबाद ट्रैफिक विभाग से 22 से 25 मई 2026 तक रात्रिकालीन ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति ली गई थी। इसी सीमित समय में ऑटो-लॉन्चिंग, सेगमेंट ट्रांसपोर्टेशन, स्पैन इरेक्शन, ड्राई मैचिंग और ग्लूइंग जैसे सभी प्रमुख कार्य केवल तीन रातों में सफलतापूर्वक पूरे किए गए।

जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन संकेतक, रूट डायवर्जन की अग्रिम सूचना, ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती और रात के समय पर्याप्त रोशनी जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर अहमदाबाद जिले में कुल 31 क्रॉसिंग से गुजर रहा है, जिनमें 8 भारतीय रेलवे क्रॉसिंग, सड़क फ्लाईओवर, सड़क अंडरपास, 16 नहर क्रॉसिंग, साबरमती नदी पर एक ब्रिज और 6 स्टील ब्रिज शामिल हैं। इनमें से 23 क्रॉसिंग का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।