Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Budget Session: बजट सेशन का दूसरा दिन आज, निर्मला सीतारमण आज इकोनॉमिक सर्वे करेंगी पेश

बजट सेशन 2026 का आज (गुरुवार को) दूसरा दिन है। लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा, जिसमें सरकार के एक-एक पैसे का हिसाब दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में पेश करेंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, बैंक-एग्रीकल्चर समेत तमाम क्षेत्रों के प्रदर्शन और एक्सपोर्ट में बढ़ती ताकत का जिक्र हो सकता है। इकोनॉमिक सर्वे हर साल बजट के आने से एक दिन पहले पेश किया जाता था, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले लोकसभा में पेश होने वाला है। 

सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की 13वीं रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कार्यसूची के मुताबिक, यह रिपोर्ट किरेन रिजिजू और कोडिकुन्निल सुरेश की तरफ से पेश होगी। इसके अलावा, लोकसभा नियम 377 के तहत आने वाले मामलों पर भी विचार करेगी, जो संसद सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के जरूरी मुद्दों को उठाने की इजाजत देता है। इसके अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AERA से संबंधित दस्तावेज सदन में पेश करेंगे। इसके साथ ही, साल 2024-25 के लिए AERA के कामकाज की समीक्षा करने वाला एक बयान भी लोकसभा में देंगे।

28 जनवरी को शुरू हुआ बजट सेशन 2 चरणों पूरा होगा. सेशन का पहला चरण 13 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार आज संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। वित्त मंत्री आज (गुरुवार को) सुबह 11 बजे लोकसभा में देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ के अनुमान, अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन समेत सरकार के खर्च हुए पैसे का भी जिक्र होगा। कुल मिलाकर आज देश के सामने केंद्र की NDA सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा जाएगा।