Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग्स सप्लायर को अरेस्ट किया, करोड़ों का नशीला पदार्थ जब्त     |   ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |  

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में दी बड़ी खुशखबरी! विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स में राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में बड़ी खुशखबरी दी है. विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स में राहत दी है. विदेश यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स (TCS) को 5%-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी.  

विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए सरकार ने विदेशी टूर पैकेज पर TCS को घटाकर 2% कर दिया, जो पहले 5% और 20% था, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं है. इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा बुकिंग पर पहले से कम टैक्स देना पड़ेगा. विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए पैसा भेजने वाले परिवारों के लिए भी राहत है. LRS के तहत शिक्षा और मेडिकल खर्च पर TCS 5% से घटाकर 2% कर दिया गया, जिससे पैसा भेजना आसान होगा. इसके अलावा, टैक्स नियमों में स्पष्टता लाने के लिए मानव संसाधन सेवाओं की सप्लाई को अब कॉन्ट्रैक्टर भुगतान के तहत माना जाएगा. इसके चलते ऐसे सेवाओं पर TDS सिर्फ 1% या 2% रहेगा, जिससे व्यापारियों और कामगारों के लिए टैक्स की उलझन कम होगी. 

विदेश यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स (TCS) को 5%-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी. इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा बुक करते समय लोगों को अब पहले से कम टैक्स देना होगा. वित्त मंत्री ने बताया कि यह कदम आम नागरिकों के लिए जीवन आसान बनाने और यात्रा की योजना बनाने पर नकदी दबाव कम करने के लिए उठाया गया है.