Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

Budget 2026: FY27 के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान

आज संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट माना जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने भारत की आर्थिक मजबूती, सुधारों की निरंतर प्रक्रिया और ‘विकसित भारत’ के विजन को प्रमुखता से रखा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी नीतियां लागू करना है, जो देश की प्रगति को गति दें और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाएं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY27 के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया है. इसी के साथ टेक्सटाइल सेक्टर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान किया है. लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. मिडिल क्लास से लेकर बिजनेसमैन तक इस बजट को लेकर काफी उत्सुकता है. महंगाई से राहत देने के लिए कुछ जरूरी चीजों पर टैक्स घट सकता है. 

FM निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि FY27 के लिए कैपिटल खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है. वह कहती हैं कि इसका मुख्य फोकस 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों पर रहेगा, यानी टियर-2 और टियर-3 शहर जो अब विकास केंद्र बन चुके हैं. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक पूंजीगत खर्च 2014-15 में 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर BE 25-26 में 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगले वित्त वर्ष 2026-27 में इसे 12.2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा रहा है ताकि विकास की गति जारी रहे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है. यह बढ़ा हुआ कैपेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार सृजन को गति देने के सरकार के फोकस को दर्शाता है.