Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

तेलंगाना पुलिस की बर्बरता, ABVP की महिला कार्यकर्ता को बाल पकड़कर घसीटा

तेलंगाना पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है. तेलंगाना के रंगारेड्डी में बुधवार को स्कूटी पर सवार दो महिला पुलिस ने एबीवीपी की एक महिला कार्यकर्ता को बाल पकड़कर पहले गिराया और फिर उसे घसीटा. बताया जा रहा है यह लड़की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, एबीवीपी की यह महिला कार्यकर्ता प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की छात्रा है. यह छात्रा यूनिवर्सिटी की 100 एकड़ जमीन को हाईकोर्ट निर्माण के लिए देने के सरकार के फैसले का विरोध कर रही थी.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई है. बीआरएस की नेता के. कविता ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस व्यवहार के लिए तेलंगाना पुलिस को बिना शर्त माफी मांगने की दरकार है.