Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

भाई बने दुश्मन, विक्की जैन के साथ ही ले लिया अभिषेक कुमार ने पंगा

अभिषेक कुमार ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, तब से उन्होंने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को अपना ‘गुरु’ और ‘भाई’ मान लिया था. लेकिन पिछले एक महीने से शुरू हुआ ये भाईचारा जल्द दुश्मनी में तब्दील होने वाला है. आपको बता दें, विक्की और अभिषेक के बीच की ये लड़ाई साप्ताहिक राशन को लेकर शुरू हुई थी. लेकिन ऑडियंस तब दंग रह गई, जब अभिषेक ने अपने आक्रामक रूप से ‘भैया’ विक्की का हाथ खींच लिया. दोनों के बीच बात बिगड़ गई और घर वालों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की.