Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने PM मोदी को किया फोन, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का फोन आया. दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के पर बात की . नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. दोनों की बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है.

पीएम ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई. हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नयी ऊंचाई को छूने वाली है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.

ग्लोबल साउथ का मतलब है विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह. बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाई पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. इसमें कहा गया है कि नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. 

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक्स पर लिखा कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई. हमने 19 से 21 फरवरी के बीच नई दिल्ली में होने वाली मेरी राजकीय यात्रा और द्विपक्षीय एजेंडा पर चर्चा की. हमने मेरी यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले ब्राजील-भारत व्यापार मंच के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसके साथ ही नई दिल्ली में APEX कार्यालय का उद्घाटन भी होगा. हमने वैश्विक स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया और गाजा और विश्व में शांति, बहुपक्षवाद और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.